AI डीपफेक के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे गंभीर, ₹2.5 करोड़ का मांगा हर्जाना

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने AI डीपफेक, फर्ज़ी वीडियो और अनऑथराइज़्ड मर्चेंडाइज़ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने 16 आरोपियों पर उनकी पहचान के दुरुपयोग का आरोप लगाया और ₹2.5 करोड़ हर्जाने के साथ तुरंत कंटेंट हटाने की मांग की। गंभीर अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।