AI दुल्हन ठगी का खुलासा, शादी के सपने दिखाकर लाखों लूट ले रहे धोखेबाज़
उत्तर प्रदेश में कानपुर साइबर पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्ज़ी मैट्रिमोनियल कंपनियों और कॉल सेंटर के ज़रिए देशभर में लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर रहा था। आरोप है कि गिरोह आधुनिक तकनीक और AI से तैयार की गईं प्रोफाइल्स का इस्तेमाल कर लोगों को नकली दुल्हनों के झांसे में फंसाता था।