प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों संग बहुप्रतीक्षित एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एआई दूसरी टेक्नोलॉजी से बहुत अलग है और इससे सतर्क रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "एआई का विकास काफी तेज़ी से हो रहा है और...हम सार्वजनिक भलाई के लिए एआई एप्लिकेशन विकसित कर रहे हैं।