AI ने खोजी खामी जिससे बन सकता था 'अनलिमिटेड मनी', खुलासे के बाद क्रिप्टो के डूबे ₹47,500 करोड़
सिक्योरिटी रिसर्चर टेलर हॉर्नबी ने एंथ्रोपिक के Claude-AI की मदद से प्राइवेसी-केंद्रित क्रिप्टो टोकन Zcash में ऐसी खामी का पता लगाया जो 4 साल तक छिपी रही, जिसके जरिए असीमित मात्रा में नए टोकन बनाए जा सकते थे। इस खुलासे के बाद Zcash टोकन 50% से ज़्यादा टूट गया और इसकी मार्केट-वैल्यू से करीब ₹47,500 करोड़ ($5-बिलियन) साफ हो गए।