inshorts

AI पर बैन के बजाय ज़िम्मेदारी से नियम बनाना ज़रूरी: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत ने हैदराबाद में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन असोसिएशन (CLEA) सम्मेलन में कहा है कि AI पर प्रतिबंध व्यावहारिक नहीं है बल्कि ज़िम्मेदारी से नियम बनाने ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि AI डिटेक्टर के आधार पर छात्रों को दोषी न ठहराएं। CJI ने लॉ के छात्रों के लिए लीगल एड अनिवार्य करने और व्यावहारिक प्रशिक्षण बढ़ाने का सुझाव भी दिया।