inshorts

बुल्स की पकड़ से निकला मार्केट? शुक्रवार को 950 पॉइंट्स टूट गया डाऊ जोन्स

AI सेक्टर में बिकवाली से शुक्रवार को अमेरिकी बाज़ार धराशायी हो गए। डाऊ जोन्स 950 पॉइंट गिरा और हफ्तेभर में यह 4,100 पॉइंट टूट चुका है जबकि नैस्डैक 100 में 5.6%, S&P 500 में 3.7% की गिरावट आई है। गौरतलब है कि 2008 के बाद पहली बार है जब Nvidia लगातार सातवें हफ्ते गिरा है।