inshorts

AI बॉयफ्रेंड ने चैटबॉट के साथ दिया धोखा, नहीं सोचा था AI हर्ट कर सकता है: महिला का दावा

एक जापानी महिला ने दावा किया है कि उसके AI बॉयफ्रेंड 'रेन' ने दूसरे चैटबॉट के साथ उसे धोखा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला करीब एक साल से ChatGPT के ज़रिए बनाए गए 'रेन' के साथ रिश्ते में थी। उसने कहा, "मुझे पता था कि 'रेन' AI है...कभी नहीं सोचा कि यह मुझे इतना दुख पहुंचा सकता है।"