AI बबल फूटने के बीच IT शेयरों की दमदार वापसी, 6 साल का सबसे अच्छा महीना
वैश्विक स्तर पर AI और सेमीकंडक्टर शेयरों का आकर्षण घटने के बीच निवेशकों का रुख भारतीय IT शेयरों की ओर बढ़ा है। इसी के चलते निफ्टी IT-इंडेक्स जुलाई में अबतक करीब 16% चढ़ चुका है, जो लगभग 6-साल का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है। विप्रो, इन्फोसिस, TCS और कोफोर्ज समेत कई IT शेयरों में लगातार पांचवें कारोबारी दिन तेज़ी रही।