AI मॉडल्स से 90% सस्ती होगी फैशन शूटिंग, मॉडल्स की नौकरी जाने का बढ़ा खतरा: रिपोर्ट
रॉयटर्स के मुताबिक, AI मॉडल्स से फैशन शूटिंग की लागत 90% से ज़्यादा घट सकती है जिससे मॉडल्स की नौकरियों पर खतरा बढ़ रहा है। ज़ालैंडो ने अपने दोनों फोटो स्टूडियो बंद कर दिए हैं, जबकि Diesel, Calvin Klein और L’Oréal जैसे ब्रांड मॉडल्स की डिजिटल कॉपी बनाने और उनकी तस्वीरों से AI ट्रेन करने के अधिकार मांग रहे हैं।