AI मानवता के लिए कोड लिख रहा हैः पेरिस में हो रहे AI ऐक्शन समिट में PM मोदी

पेरिस (फ्रांस) में हो रहे एआई ऐक्शन समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है। यह इतिहास में आई किसी और टेक्नोलॉजी से अलग है।" उन्होंने एआई से नौकरियों पर खतरों को लेकर कहा, "इतिहास ने दिखाया है कि टेक्नोलॉजी से काम खत्म नहीं होता...केवल इसकी प्रकृति बदल जाती है।"