दिल्ली पुलिस ने खारिज किए महिलाओं से बदसलूकी के आरोप, AI वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी द्वारा जंतर-मंतर पर महिलाओं से छेड़छाड़ किए जाने वाला AI वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने नदीम अहमद नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने की बात कबूली है। उस पर BNS की धारा 353, 352 और 336 समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है।