AI से बनाया गया अश्लील, न्यूड और अंतरंग कंटेंट तुरंत हटाओ: X को सरकार का आदेश
केंद्र सरकार ने X से कहा है कि ग्रोक जैसे एआई टूल्स से बनाया गया अश्लील, न्यूड और अंतरंग कंटेंट तुरंत हटाया जाए। सरकार ने कहा कि ऐसा कंटेंट बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और 72 घंटों के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी जाए। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस संबंध में केंद्र को चिट्ठी लिखी थी।