Bernstein Research की नई रिपोर्ट के अनुसार, AI का असर विकसित देशों पर अधिक पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जैसे मिडल इनकम देशों की राष्ट्रीय आय पर औसतन 10% जबकि विकसित देशों में 22% असर हो सकता है। बकौल रिपोर्ट, AI का इस्तेमाल असीमित होने से एक समय आएगा जब, नई नौकरियों से ज़्यादा खत्म होने वाली नौकरियां हो जाएंगी।