बेंगलुरु के एक इंजीनियर ने नैनो बनाना के ज़रिए हूबहू असली जैसे पैन व आधार कार्ड बनाए हैं। शख्स ने X पर इसकी तस्वीर शेयर कर लिखा, "...इमेज वेरिफिकेशन सिस्टम्स भी पहचानने में फेल हो जाएं।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने इसे 'सुरक्षा को खतरा' बताते हुए चिंता जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "चैटजीपीटी भी...ये कर सकता है।"