inshorts

AI की पढ़ाई में हर चौथा शख्स है भारतीय, क्या नौकरी में भी मिल रहा फायदा?

दुनियाभर में AI कोर्स में होने वाले हर चौथे दाखिले में भारतीय शामिल हैं और भारत में ऐसे दाखिले पिछले साल 57% बढ़े हैं। कोर्सेरा और यूडेमी की रिपोर्ट के मुताबिक, AI स्किल वाले IT कर्मचारियों की मीडियन सालाना सैलरी ₹13.7 लाख जबकि बिना AI स्किल वालों की ₹11.9 लाख है। वहीं, नॉन-IT सेक्टर में यह अंतर 51% तक है।