AI समिट के मंच पर चढ़कर वकील ने ऑल्टमैन को दिया समन, लोगों ने की हूटिंग

अमेरिका में आयोजित एक एआई समिट के दौरान एक वकील अचानक मंच पर चढ़ गया और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन को एक आपराधिक मामले में गवाह के रूप में समन थमा दिया। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें लोग हूटिंग करते दिख रहे हैं। वहीं, सिक्योरिटी स्टाफ ने वकील को तुरंत स्टेज से नीचे उतार दिया।