AIIMS का लाइव इंडिया पॉपुलेशन काउंटर हुआ वायरल, चंद सेकेंड में बढ़ती दिख रही आबादी
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) का 'लाइव इंडिया पॉपुलेशन काउंटर' वायरल हो गया है जिसमें चंद सेकेंड में भारत की आबादी बढ़ती हुई दिख रही है। काउंटर में दिनांक 10 नवंबर और समय 19:27 बजे दिख रहा है। काउंटर में उस समय आबादी 1,48,16,37,149 दिख रही है। भारत वर्तमान में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश है।