AIMPLB ने राजनीतिक दलों से की अपील, कहा- वक्फ संशोधन बिल को न करें समर्थन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि संसद में वे वक्फ संशोधन बिल का विरोध करें और किसी भी परिस्थिति में इसके पक्ष में वोट न करें। एआईएमपीएलबी के मुताबिक, राजनीतिक दल इस बिल का पुरजोर विरोध करें। गौरतलब है, 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा।