inshorts

Air India और Air India Express की हुई डील, एक ग्रुप में ही दोनों करेंगे काम

टाटा ग्रुप की एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अब एक ही ग्रुप के तहत मिलकर काम करेंगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एयरलाइंस के मैनेजमेंट और कामकाज में तालमेल बढ़ाया जाएगा ताकि बढ़ती लागत कम की जा सके और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। हालांकि, दोनों कंपनियां अलग-अलग रहेंगी और उनका मर्जर नहीं होगा।