inshorts

फ्लाइट में चढ़ने से रोके गए मरीज़ की बाद में मौत, अब एअर इंडिया मृतक की पत्नी को देगी ₹25 लाख

इज़रायल से इलाज के लिए भारत आए एक व्यक्ति को कन्फर्म बिज़नेस क्लास टिकट के बावजूद एयर इंडिया ने मुंबई-मंगलुरु की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। रीढ़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे इस व्यक्ति की 10-दिन बाद मौत हो गई। अब उपभोक्ता आयोग ने एअर इंडिया को मृतक की पत्नी को ₹25-लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है।