Air India विमान हादसे में मृत पायलट के पिता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की न्यायिक जांच की मांग
अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच से नाराज़ दिवंगत कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने याचिका दायर करते हुए मांग की है कि इस पूरे हादसे की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र समिति करे जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करें।