Airtel की सर्विस डाउन होने से कई मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूज़र्स हुए परेशान; बाद में हुई बहाल
एयरटेल के मोबाइल और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 26 दिसंबर को आउटेज का सामना करना पड़ा और हज़ारों यूज़र्स ने एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत को रिपोर्ट किया। सर्विस आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, करीब 47% मोबाइल यूज़र्स ने इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर शिकायत की। हालांकि, एयरटेल ने बाद में सर्विस को ठीक कर लिया।