Airtel धड़ाम, बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बिकवाली; 4% टूटा शेयर
टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को 4% से अधिक टूट गए। यह बिकवाली कंपनी द्वारा की गई एक घोषणा के कारण आया है। दरअसल, एयरटेल ने बताया कि 13 मई को बोर्ड की बैठक में अफ्रीका समेत इसकी सब्सिडरीज़ के शेयरहोल्डिंग फ्रेमवर्क में रीऑर्गेनाइज़ेशन को लेकर चर्चा होगी।