Kantar BrandZ 2026 रैंकिंग में एयरटेल पहली बार HDFC बैंक को पछाड़कर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रैंड बन गया है। एयरटेल की वैल्यू 5% बढ़कर $43.2 बिलियन रही जबकि HDFC बैंक $35.6 बिलियन के साथ दूसरे और TCS $24.1 बिलियन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। देश के टॉप-100 ब्रैंड्स की कुल वैल्यू 12% गिरकर $460.3 बिलियन रह गई है।