Amazon ने 30,000 नौकरियां घटाने के महीनों बाद की नई छंटनी की घोषणा
ऐमेज़ॉन ने पिछले छह महीनों में अपने कई बिज़नेस यूनिट्स में लगभग 30,000 नौकरियां घटाने के बाद अब और छंटनी की घोषणा की है। इस नई रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया का असर 'सेलिंग पार्टनर सर्विसेज़' टीम के कर्मचारियों पर पड़ेगा। यह डिवीज़न थर्ड-पार्टी सेलर्स संग मिलकर काम करता है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग-लॉजिस्टिक्स और अकाउंट मैनेजमेंट सर्विसेज़ में मदद करता है।