AMU में बीफ बिरयानी बांटने को लेकर छिड़ा विवाद, FIR के बाद प्रबंधन ने दिया स्पष्टीकरण

यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर शाह सुलेमान हॉल में 'बीफ बिरयानी' परोसे जाने को लेकर जारी किए गए एक नोटिस को लेकर विवाद छिड़ गया है। हिंदुवादी संगठनों के हंगामे के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे टाइपिंग की गलती बताते हुए इस नोटिस को वापस ले लिया है।