अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने होली खेलने पर लगाई गई रोक को हटा लिया है। एनआरएससी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. बीबी सिंह ने कहा, "13 और 14 मार्च को एएमयू का कोई भी छात्र इस हॉल में आकर होली खेल सकता है।" उन्होंने कहा, "होली के त्योहार के लिए 2 दिन एनआरएससी हॉल एएमयू छात्रों के लिए खुला रहेगा।"