टाटा स्टील द्वारा कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के प्रस्ताव को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बुधवार को APL Apollo Tubes के शेयर कारोबार में 15% टूटकर ₹1,419.5 के स्तर पर फिसल गया। शुक्रवार के बंद स्तर से अब तक शेयर में करीब 33% की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। ICICI Securities और Axis Capital ने इसे 'Sell' रेटिंग दी।