एप्पल के सीईओ टिम कुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी अप्रैल में भारत में अपना एआई (एप्पल इंटेलिजेंस) लॉन्च करेगा। कुक ने कहा कि एआई अंग्रेज़ी में उपलब्ध होगा। गौरलतब है कि कंपनी ने अक्टूबर में एप्पल इंटेलिजेंस लॉन्च करते समय कहा था कि यह सेवा आईफोन 15 प्रो और उच्चतर मॉडल के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।