Apple एयरटैग के आकार के पहनने योग्य AI डिवाइस पर कर रही काम
एप्पल एक एयरटैग के आकार का नया पहनने योग्य डिवाइस बना रही है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर से लैस होगा और जिसे आसानी से कपड़ों पर लगाया जा सकेगा। यह डिवाइस AI पिन के रूप में तैयार किया जा रहा है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के ज़रिए उस जगह सफल होना चाहती है, जहां पहले ह्यूमन जैसी कंपनियां नाकाम रहीं।