Apple ने क्यों Google Chrome को बताया यूज़र्स के लिए खतरनाक?
एप्पल ने सभी आईफोन यूज़र्स से गूगल क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल बंद करने को कहा है। एप्पल ने बताया कि गूगल क्रोम फिंगरप्रिंटिंग से यूज़र्स को नहीं बचा पाता है जबकि सफारी ब्राउज़र बचाता है। फिंगरप्रिंटिंग आपके फोन से अन-रिलेटेड डेटा पॉइंट्स को लेकर उन्हें एक ऐसे प्रोफाइल में बदल देती है जिसे ट्रैक किया जा सकता है।