केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000-₹5,000 तक पेंशन मिल सकती है। ₹5,000 मासिक पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले व्यक्ति को ₹210/माह जमा करने होंगे। 30 की उम्र में जुड़ने पर ₹577 और 40 की उम्र में जुड़ने पर ₹1,454 का मासिक योगदान करना होगा।