inshorts

अटल पेंशन योजना की किस्तें लगातार नहीं भरीं तो कितना लगेगा अतिरिक्त चार्ज?

अटल पेंशन योजना की किस्त समय पर जमा न होने पर हर ₹100 के योगदान या उसके हिस्से पर प्रति माह ₹1 का अतिरिक्त शुल्क लगता है। कुछ महीने किस्त न कटने पर खाता तुरंत बंद नहीं होता। बैलेंस आने पर बकाया किस्त और शुल्क एक साथ काटे जा सकते हैं, और यह अतिरिक्त राशि पेंशन फंड में जुड़ती है।