AQI के अनुसार तय हो प्रॉपर्टी की कीमतेंः ब्रायन जॉनसन के पॉडकास्ट छोड़ने के बाद निखिल कामत

अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन द्वारा 'खराब एक्यूआई' के कारण ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के 'दीर्घायु' वाले पॉडकास्ट को बीच में छोड़े जाने पर कामत ने प्रतिक्रिया दी है। कामत ने X पर लिखा, "क्या प्रॉपर्टी की कीमतों को एक्यूआई से नहीं जोड़ा जाना चाहिए? जितना ज़्यादा एक्यूआई, रियल एस्टेट की कीमतें उतनी ही कम होनी चाहिए।"