Asia Cup के 9वें मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया, सुपर 4 की उम्मीद ज़िंदा
अबुधाबी (यूएई) में खेले गए एशिया कप-2025 के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 154/5 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में अफगानिस्तान 146 रन ही बना सका। श्रीलंका अगर अफगानिस्तान को हरा देता है तो बांग्लादेश सुपर 4 में पहुंच सकता है।