ASP अनुज चौधरी ने प्रेमानंद से कहा, 'कई बार निर्दोषों को सज़ा होती है'; उन्होंने दिया जवाब

यूपी में हाल ही में एएसपी बने अनुज चौधरी ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने कहा, "कुछ मामलों में निर्दोषों को सज़ा हो जाती है।" इस पर प्रेमानंद ने कहा, "यह उसके पाप का प्रारब्ध है...अगर कोई बिना अपराध किए सज़ा भुगतता है तो वह उसका पूर्व जन्म का पाप है...इसमें आपका कोई दोष नहीं है।"