ATM के ज़रिए पीएफ की राशि निकालने से क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?
EPFO 3.0 के तहत जल्द ही एटीएम के ज़रिए EPF निकासी की सुविधा मिल सकती है। इसमें सदस्य अपने EPF बैलेंस का अधिकतम 75% तक निकाल सकेंगे और यह सुविधा केवल EPF की कुल जमा राशि पर लागू होगी, EPS (पेंशन) फंड पर नहीं। ईपीएस में जमा होने वाला हिस्सा इस सुविधा के माध्यम से नहीं निकाला जा सकेगा।