एटीएम से पैसे निकालने के अलावा आप मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस इंक्वायरी, फंड ट्रांसफर, एटीएम पिन बदलना, मोबाइल नंबर अपडेट करना, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट कर सकते हैं। एसबीआई और कुछ सरकारी बैंकों की सुविधाएं एटीएम से जोड़ी गई हैं। इनमें इनकम टैक्स, फास्टैग और इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, ये सुविधाएं हर एटीएम पर उपलब्ध नहीं हैं।