पटना (बिहार) में एटीएम से पैसे निकालने गए शख्स का कार्ड मशीन में ही फंस गया और जैसे ही वह वहां से बाहर निकला उसके अकाउंट से कथित तौर पर पैसे कट गए। अकाउंट से 4 बार पैसे कटने व कुल ₹35,000 की राशि निकलने का दावा किया गया है। वहीं, शख्स ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।