inshorts

47 साल बाद ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की वनडे सीरीज़ का आखिरी मैच बनेगा निर्णायक, खिताबी फैसला आज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 1-1 से बराबर है। बुधवार को होबार्ट में तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। 1979 के बाद पहली बार दोनों टीमों की वनडे सीरीज़ का फैसला आखिरी मैच में होगा। इंग्लैंड ने होबार्ट में अब तक तीन वनडे खेले हैं और तीनों में उसे हार मिली है।