inshorts

बचत खाते में पड़े पैसे से कमाएं ज़्यादा ब्याज, जानें क्या है Auto-Sweep FD का स्मार्ट तरीका!

बचत खाते में अतिरिक्त पैसों पर ज़्यादा ब्याज पाने के लिए ऑटो-स्वीप FD मददगार हो सकती है। इसमें तय सीमा से अधिक रकम अपने-आप FD में बदल जाती है और उसपर FD की ब्याज दर मिलती है। पैसे निकालने पर बैंक FD से उतनी रकम आपके बचत खाते में ट्रांसफर करता है और बाकी FD पर ब्याज मिलता रहता है।