AWL एग्री बिज़नेस लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि उसने वित्त वर्ष-2026 की पहली तिमाही में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई की है। कंपनी ने इस दौरान ₹17,059 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया जो पिछले साल की इसी तिमाही से 21% अधिक है। बकौल कंपनी, इस शानदार बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण खाद्य तेल का बिज़नेस रहा है।