BBC के चेयरमैन ने डॉक्यूमेंट्री में ट्रंप के भाषण के एडिटिंग गलती को लेकर मांगी माफी
बीबीसी के चेयरमैन समीर शाह ने डॉक्यूमेंट्री में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भाषण को गलत तरीके से एडिट किए जाने पर माफी मांगी है। शाह ने इसे 'एरर-ऑफ-जजमेंट' बताते हुए कहा कि एडिटिंग के कारण ऐसा लगा जैसे ट्रंप ने सीधे तौर पर हिंसक कार्रवाई का आह्वान किया। वहीं, मामले में बीबीसी के महानिदेशक इस्तीफा दे चुके हैं।