बीबीसी अपने पैनोरमा सीरीज़ को लेकर विवादों में है। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के जनवरी-2021 के भाषण के अलग-अलग हिस्सों को एडिट कर और उन्हें जोड़कर इस तरह से दिखाया गया है जैसे उन्होंने कैपिटल हिल दंगों के लिए भीड़ को उकसाया हो। बीबीसी के एडिटेड वीडियो में ट्रंप ने कहा, "हम कैपिटल जाएंगे... और लड़ेंगे...ज़ोरदार लड़ेंगे।"