ग्राहकों को बताए बिना बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकते रेस्टोरेंट्स, CCPA ने दी चेतावनी
ग्राहकों के बिल में सर्विस चार्ज जोड़ने को लेकर देशभर के 41 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कार्रवाई की है। CCPA ने चेतावनी दी कि होटल-रेस्टोरेंट ग्राहकों को बताए बिना उनके बिल पर सर्विस चार्ज नहीं लगा सकते। मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "सर्विस चार्ज का भुगतान करना या नहीं करना उपभोक्ता पर निर्भर करता है।"