BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया इस्तीफा, राजीव शुक्ला बने कार्यवाहक अध्यक्ष: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अगले अध्यक्ष के चुनाव तक राजीव शुक्ला कार्यभार संभालेंगे। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, कोई व्यक्ति सिर्फ 70 वर्ष की आयु तक अध्यक्ष पद पर रह सकता है। गौरतलब है कि रोजर बिन्नी बीते 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो गए थे।