बीसीसीआई की नई यात्रा नीति के तहत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ियों का परिवार 15 फरवरी को उनके साथ दुबई नहीं जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, एक खिलाड़ी ने इसकी अनुमति मांगी थी लेकिन उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी गई। नई नीति के मुताबिक, 45 दिन या उससे लंबे दौरे पर ही खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ जा सकता है।