BCCI के राजीव शुक्ला ने ट्रॉफी विवाद पर ACC मीटिंग में नकवी को जमकर सुनाया: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एसीसी की मीटिंग में एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर एसीसी-पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से तीखे सवाल पूछे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने कहा, "विजेता भारत को एशिया कप ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? ट्रॉफी किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है। इसे औपचारिक तरीके से विजेता को सौंपा जाना चाहिए था।"