BCCI ने 2 पदों पर निकाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमेन्स टीम इंडिया के लिए हेड फिज़ियोथेरेपिस्ट और स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच की नौकरी निकाली है। फिज़ियोथेरेपिस्ट के लिए स्पोर्ट्स या मस्कुलोस्केलेटल फिज़ियोथेरेपी/स्पोर्ट्स ऐंड एक्सरसाइज़ मेडिसिन/स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन में विशेषज्ञता समेत पोस्ट ग्रेजुएशन और 10 साल का अनुभव ज़रूरी है। स्ट्रेंथ ऐंड कंडीशनिंग कोच के लिए इस फील्ड में 7 साल का अनुभव ज़रूरी है।