बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की कप्तान रोहित शर्मा को मोटा बताने वाली टिप्पणी की आलोचना की है। सैकिया ने कहा, "जब टीम इतने महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट में खेल रही है, तब एक ज़िम्मेदार व्यक्ति द्वारा इस तरह की तुच्छ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे किसी प्लेयर या टीम का मनोबल गिर सकता है।"